श्रीराम फाइनेंस कार लोन: आप सेकंड हैंड Mahindra बोलेरो को कई संस्था से फाइनेंस कर सकते हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे की श्रीराम फाइनेंस से सबसे सस्ती ब्याज दर पर सेकंड हैंड बोलेरो फाइनेंस कैसे करें।
सेकंड हैंड बोलेरो फाइनेंस करने के लिए आप श्रीराम फाइनेंस से पर्सनल लोन, कार लोन या गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन सबसे अच्छा होगा यदि आप श्रीराम फाइनेंस से सेकंड हैंड कार लोन के लिए आवेदन करना, क्यों की कार लोन की ब्याज दर किसी दूसरे लोन की तुलना में कम होता है।
आप उस डीलरशिप से भी जांच कर सकते हैं जहां से आप वाहन खरीद रहे हैं क्योंकि उनका कुछ वित्तीय संस्थानों के साथ टाई-अप हो सकता है जो विशेष दरों पर सेकंड हैंड कार लोन की पेशकश करते हैं।
इसके अतिरिक्त, आप अपने बैंक से यह भी पता कर सकते हैं कि क्या उनके पास सेकंड हैंड बोलेरो फाइनेंस के लिए कोई विशेष योजना या ऑफ़र हैं या नहीं।
संबंधित लेख:
श्रीराम फाइनेंस सेकंड हैंड बोलेरो फाइनेंस की विशेषताएं और लाभ क्या है?
पुरानी बोलेरो फाइनेंस की सुविधाओं में शामिल हैं:
- लचीली कार ऋण ब्याज दर पर सेकंड हैंड बोलेरो के लिए लोन प्राप्त कर सकते है।
- अधिकतम ऋण राशि कार की कीमत का 85% होनी चाहिए।
- श्रीराम फाइनेंस से नई और पुरानी दोनों कारों के लिए लोन लिया जा सकता है।
- सेकंड हैंड बोलेरो कारों के मामले में, ब्याज दरें कार कितनी साल पुरानी है उस पर निर्भर करती हैं।
- ऋण की अवधि 1 वर्ष से 3 वर्ष तक होती है।
- उच्च विश्वसनीयता वाले आवेदक को पुरानी बोलेरो कार ऋण बहुत कम ब्याज दरों पर प्रदान किए जाते हैं।
श्रीराम सेकंड हैंड बोलेरो फाइनेंस कार लोन की पात्रता क्या है?
- उम्र 21 से 59 साल के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक की स्थिर आय होनी चाहिए।
- आवेदक वेतनभोगी या स्व-नियोजित व्यक्ति हो सकता है।
- आवेदक के पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
वेतनभोगी व्यक्ति के लिए:
- वेतनभोगी व्यक्ति के पास 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
स्व-नियोजित व्यक्ति के लिए:
- स्व-नियोजित व्यवसायी के पास 2 वर्ष का व्यावसायिक अनुभव होना चाहिए।
श्रीराम फाइनेंस से सेकेंड हैंड बोलेरो फाइनेंस के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
श्रीराम फाइनेंस से सेकंड हैंड बोलेरो फाइनेंस करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है:
- पहचान का प्रमाण : जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि।
- पते का प्रमाण : जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट।
- आय प्रमाण पत्र: जैसे वेतन पर्ची, आईटी रिटर्न, फॉर्म 16 आदि।
- वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र
- पुरानी वाहनों के लिए मंजूरी से पहले विधिवत समर्थन किया वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र।
- पोस्ट डेटेड चेक।
- श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस द्वारा आवश्यक कोई अन्य दस्तावेज।
फाइनेंस की खींची हुई गाड़ी खरीदने से पहले क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
श्रीराम फाइनेंस के कार लोन पर ब्याज दर क्या है?
श्रीराम फाइनेंस का इंटरेस्ट रेट्स और अन्य शुल्क आवेदक द्वारा चुनी गई कार, ऋण राशि, पुनर्भुगतान अवधि, क्रेडिट स्कोर आदि जैसे कारकों पर निर्भर करता है।
श्रीराम फाइनेंस से कार लोन कैसे प्राप्त करें?
आप श्रीराम फाइनेंस की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर सेकेंड हैंड बोलेरो के लिए लोन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको श्रीराम फाइनेंस की किसी भी नजदीकी शाखा में जाना होगा,
- इसके बाद आपको ब्रांच मैनेजर से बात करनी है,
- ब्रांच से आपको आवेदन पत्र लेना होगा और
- उसे भरकर दस्तावेजों के साथ शाखा में जमा करना होगा।
श्रीराम फाइनेंस सेकंड हैंड बोलेरो फाइनेंस के लिए कस्टमर केयर नंबर:
यदि आपको श्रीराम फाइनेंस कार फाइनेंस से जुड़ी अधिक जानकारी चाहिए तो आप नीचे दी गई संपर्क नंबर से कांटेक्ट कर सकते है:
- लोन टोल फ्री नंबर :- 18001034959 / 18001036369
- श्रीराम फाइनेंस की आधिकारिक वेबसाइट: https://www.shriramfinance.in
- Raise a Request: सेवा अनुरोध
आप चाहे तो इस लिंक पर जाकर पिन कोड दर्ज करके “श्रीराम फाइनेंस ब्राँच की लोकेशन“ प्राप्त कर सकते है।
FAQ – सवाल जवाब
Q. सेकंड हैंड बोलेरो का डाउन पेमेंट कितना होता है?
सेकंड हैंड बोलेरो का डाउन पेमेंट बोलेरो की कीमत का 10% से 15% तक होती है।
Q. बोलेरो सेकंड मॉडल कितने का है?
सेकंड हैंड बोलेरो मॉडल की कीमत 6.65 लाख तक का है।
Q. नया 10 सीटर बोलेरो की कीमत कितनी है?
महिंद्रा 10 सीटर बोलेरो की कीमत 9.53 लाख से शुरू होकर 10.48 लाख तक होती है।
Q. बोलेरो कितने की आती है?
Mahindra Bolero Neo की एक्स-शोरूम कीमत 848,000 रुपये से लेकर 10,00,000 रुपये तक है।
यह भी पढ़े:
- 59 मिनट में पीएनबी कार ऋण कैसे लें?
- मुख्यमंत्री कार लोन योजना से कार लोन कैसे लें?
- बाइक लोन न चुकाने पर क्या होता है?
- ई-रिक्शा लोन कैसे मिलेगा?