श्री कृष्ण का जन्म कितने वर्ष पहले हुआ : जैसे पृथ्वी घूम रही है, वैसे ही हमारे सभी युग दोहराए जाएंगे। जीवन कभी खत्म नहीं होगा। तो कलियुग की समाप्ति के बाद फिर से सतयुग शुरू होगा। तब भगवान विष्णु द्वापर युग में कृष्ण के अवतार की तरहा फिर से एक नए अवतार में पृथ्वी पर जन्म लेंगे ।

संक्षेप में : श्री कृष्ण का जन्म लगभग 5,000 साल पहले हुआ था।
पृथ्वी की रचना के कितने वर्ष बाद कृष्ण का जन्म हुआ था?
भगवान श्री कृष्ण का जन्म पृथ्वी की रचना के1,96,40,87,874 वर्ष बाद हुआ था।
विस्तृत व्याख्या : भगवान श्रीकृष्ण का जन्म 28वें द्वापर युग के 7वें मन्वन्तर (विवस्वान मनवंतर) के श्वेता वराह कल्प या सारस्वत कल्प के अंत में हुआ था।
1 कल्प = 14 मन्वन्तर
1 मन्वन्तर = चार युग का 71 चक्र (सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलियुग)
अधिक पढ़ें : भगवान कृष्ण किस जाति के थे ?
युग कितने प्रकार के होते है ?
सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलियुग ।
युग कितने साल का होता है ?
- सत्ययुग : 4800 दिव्य वर्ष (17,28,000 मानव वर्ष)
- त्रेतायुग : 3600 दिव्य वर्ष (12,96,000 मानव वर्ष)
- द्वापरयुग : 2400 दिव्य वर्ष (08,64,000 मानव वर्ष)
- कलियुग : 1200 दिव्य वर्ष (04,32,000 मानव वर्ष)
चार युगों का कुल समय कितना है ?
चार युगों का कुल समय है 12,000 दिव्य वर्ष अर्थात 43,20,000 मानव वर्ष ।
4 युगों के कितने चक्र दिव्य वर्ष और मानव वर्ष
चार युगों के 71 चक्र : 8,52,000 दिव्य वर्ष (30,67,20,000 मानव वर्ष)
1 मन्वन्तर में कितने चक्र, दिव्यवर्ष और मानव वर्ष
1 मन्वन्तर = 71.125 चार युग का चक्र = 8,53,500 दिव्य वर्ष (30,72,60,000 मानव वर्ष)
1 कल्प में कितने मन्वन्तर
1 कल्प = 14 मन्वन्तर
कितने मन्वंतर बीत चुके हैं ?
6 मन्वंतर (06 × 30,72,60,000 = 1,84,35,60,000 वर्ष) पहले ही बीत चुके हैं ।
कितने मन्वंतर चल रहा है ?
7वां मन्वन्तर अभी चल रहा है । 7वें मनवंतर में चार युग के 27 चक्र (27 चक्र × 43,20,000 मानव वर्ष = 11,66,40,000 मानव वर्ष) पहले ही बीत चुके हैं और चार युग का 28 वां चक्र अभी चल रहा है।
श्री कृष्ण का जन्म किस युग और कौन से वर्ष में हुआ था ?
श्रीकृष्ण का जन्म चार युग के 28वें चक्र के द्वापर युग के 08,63,874वें वर्ष में हुआ था।
(सत्ययुग : 17,28,000 मानव वर्ष + त्रेतायुग : 12,96,000 मानव वर्ष + कृष्ण का जन्म द्वापर युग के 28वें चक्र के 08,63,874 वर्ष में हुआ) = 38,87,874 मानव वर्ष) ।
अधिक पढ़ें : कृष्ण की बाल लीला का वर्णन
श्री कृष्ण का जन्म पृथ्वी पर पहले मनुष्य के जन्म के कितने वर्ष बाद हुआ था ?
6 मन्वंतर बीत चुके : 1,84,35,60,000 मानव वर्ष + 7वां मन्वन्तर अभी चल रहा 11,66,40,000 मानव वर्ष + कृष्ण का जन्म द्वापर युग के 08,63,874 वर्ष में हुआ = 1,96,40,87,874 वर्ष ।
श्रीकृष्ण का जन्म पृथ्वी पर पहले मनुष्य के जन्म के 1,96,40,87,874 वर्ष बाद हुआ था।
अधिक पढ़ें : महाभारत के समय कृष्ण और अर्जुन की आयु कितनी थी
श्री कृष्ण का जन्म कितने वर्ष पहले हुआ था ?
ईस्वी सन् 2021 के अनुसार , हम पृथ्वी पर पहले मानव के जन्म के बाद 1,96,40,92,871 वर्षों में हैं।
चल रहे वर्ष 1,96,40,92,871 + श्रीकृष्ण का जन्म 1,96,40,87,874 वर्ष = 4997 वर्ष।
पृथ्वी पर प्रथम मनुष्य के जन्म के 1,96,40,87,748 साल बाद श्रीकृष्ण अपने शरीर त्याग दिए और अपने निज धाम प्रस्थान किये।
भगवान कृष्ण पृथ्वी पर (1,96,40,87,874 वर्ष – 1,96,40,87,748 = 126 वर्ष) जीबित रहे।
भगवान कृष्ण की मृत्यु के बाद शुरू हुआ कलियुग।
अंत में : तो दोस्तों, आज हमने जाना भगवान श्री कृष्ण का जन्म कितने वर्ष पहले हुआ था। आपको अगर इस लेख में कुछ भी गलत लगा हो तो, हमे कमेंट के जरिये बता सकते है। हमे उम्मीद है की आपको अच्छी लगी है । अगर अच्छी लगी है तो, इस पोस्ट “Krishna Bhagwan Ka Janam Kitne Saal Pehle Hua Tha” को दोस्तों के साथ और अपने कृष्ण भक्त के साथ शेयर जरूर किजोये।
यह भी पढ़ें :
- भगवान कृष्ण कौन हैं
- भगवान कृष्ण के 1000 नाम हिंदी में
- भगवान श्री कृष्ण के कुल कितने पुत्र थे
- कृष्ण भगवान के 16108 पट रानियों का सच