भगवान श्री कृष्ण के कितने पुत्र थे : कृष्ण ही एकमात्र भगवान हैं जो सभी कारणों के कारण हैं। इसलिए उन पर शक न करें और पूरा विश्वास रखें। कृष्ण परम सत्य हैं। अपने पिता की तरह, उनके सभी पुत्र शक्ति, सौंदर्य, बुद्धि, प्रसिद्धि, त्याग और ऐश्वर्य जैसे सभी ऐश्वर्य में पिता के समान थे। तो आज हम इस लेख को पढ़कर जानेंगे कि भगवान कृष्ण के कितने पुत्र थे।
भगवान श्रीकृष्ण की पत्नियों के नाम
कृष्ण भगवान के आठ पत्नियां थी। इन आठ पत्नियों से उनको 80 पुत्र हुए थे। कृष्णा के इन आठ पत्नियों को अष्टा भार्या कहा जाता है। भगवान श्री कृष्ण की पत्नियों के नाम 1.रुक्मिणी 2. जाम्बवन्ती, 3. सत्यभामा, 4. कालिन्दी, 5. मित्रबिन्दा, 6. सत्या, 7. भद्रा, 8. लक्ष्मणा थी।
अधिक पढ़ें : भगवान कृष्ण किस वंश के थे

भगवान श्री कृष्ण के कितने पुत्र थे ?
भगवान श्रीकृष्ण को प्रत्येक रानी से दस-दस पुत्र उत्पन्न हुए। भगवान श्री कृष्ण के 80 पुत्र हुए थे। उन सभी पुत्रों के साथ उनके माताओं के नाम हमने नीचे शेयर किया है।
- रुक्मिणी जी और भगवान कृष्ण से प्रधुम्न, चारुदेष्ण, सुदेष्ण, चारुदेह, सुचारू, चरुगुप्त, भद्रचारू, चारुचंद्र, विचारू और चारू जन्म हुए।
- सत्यभामा और भगवान कृष्ण से भानु, सुभानु, स्वरभानु, प्रभानु, भानुमान, चंद्रभानु, वृहद्भानु, अतिभानु, श्रीभानु और प्रतिभानु जन्म हुए।
- जाम्बवंती और भगवान कृष्ण से साम्ब, सुमित्र, पुरुजित, शतजित, सहस्त्रजित, विजय, चित्रकेतु, वसुमान, द्रविड़ और क्रतु जन्म हुए।
- सत्या और भगवान कृष्ण से वीर, चन्द्र, अश्वसेन, चित्रगु, वेगवान, वृष, आम, शंकु, वसु और कुन्ति जन्म हुए।
- कालिंदी और भगवान कृष्ण से श्रुत, कवि, वृष, वीर, सुबाहु, भद्र, शांति, दर्श, पूर्णमास और सोमक जन्म हुए।
- लक्ष्मणा और भगवान कृष्ण से प्रघोष, गात्रवान, सिंह, बल, प्रबल, ऊध्र्वग, महाशक्ति, सह, ओज और अपराजित जन्म हुए।
- मित्रविन्दा और भगवान कृष्ण से वृक, हर्ष, अनिल, गृध्र, वर्धन, अन्नाद, महांस, पावन, वह्नि और क्षुधि जन्म हुए।
- भद्रा और भगवान कृष्ण से संग्रामजित, वृहत्सेन, शूर, प्रहरण, अरिजित, जय, सुभद्र, वाम, आयु और सत्यक जन्म हुए।
अंत में : अभी आपको पता चल गया होगा की भगवान कृष्ण के कितने पुत्र/बच्चे/बेटे थे (Bhagwan krishna ke kitne bete/ladke/bacche the) । हम आशा करते है, आपको हमारी ये लेख पड़के अच्छा लगा होगा। अगर अच्छा लगा है तो अपने दोस्त और रिस्तेदारो के साथ भी शेयर जरूर करे।
यह भी पढ़ें
- भगवान कृष्ण ने स्नान करती गोपियों के वस्त्र क्यों चुराए थे
- गोपियों को अकेला छोड़कर कृष्ण कहां चले गए थे
- महाभारत में कितने कृष्ण थे
- श्री कृष्ण के कितनी पत्नियां थीं
- कृष्ण भगवान की सम्पूर्ण जीवन गाथा