दोस्तों बात करें होम लोन के इंटरेस्ट रेट्स की तो में आपको बताना चाहूंगा की होम लोन की इंटरेस्ट रेट्स 8.20% से शुरू होकर 14% तक होती है। आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड आपको 8.50% प्रति वर्ष की एक बढ़िया इंटरेस्ट रेट्स के साथ होम लोन प्रदान करता है।
आवास फाइनेंस से आपको कम से कम 1 लाख रुपए लोन ले सकते है और लोन चुकौती के लिए आपको अधिकतम 30 साल का समय मिलता है। इस लोन संस्था से लोन लेकर आप नए घर बनाने, फ्लैट या मकान इत्यादि प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ले सकते है।
यदि आप आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड से सम्बंधित अधिक जानकरी प्राप्त करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक पढ़े।
विषयसूची
- 1 आवास होम लोन क्या है?
- 2 आवास फाइनेंस होम लोन इंटरेस्ट रेट क्या है?
- 3 आवास फाइनेंस होम लोन इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर :
- 4 गृह फाइनेंस होम लोन इंटरेस्ट रेट की तुलना :
- 5 आवास फाइनेंस होम लोन के नियम और शर्तें क्या है?
- 6 आवास फाइनेंसर्स होम लोन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?
- 7 आवास फाइनेंस होम लोन आवेदन कैसे करें?
- 8 आवास फाइनेंस कस्टमर केयर नंबर :
- 9 FAQ – सवाल जवाब
आवास होम लोन क्या है?
आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड जयपुर की एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जिसे अगस्त 2011 में लाइसेंस मिला था। यह नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के रूप में पंजीकृत है, जिसे आवास के नाम से भी जाना जाता है। वे भारत के ग्रामीण और अर्ध-शहरी स्थानों में गृह ऋण प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
आसानी से बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन कैसे ले?
आवास फाइनेंस होम लोन इंटरेस्ट रेट क्या है?
आवास फाइनेंसर्स होम लोन – वर्ष 2022 | |
ब्याज दर | 8.50% प्रति वर्ष से शुरू |
लोन राशि | ₹ 1 लाख से शुरू |
लोन अवधि | 30 वर्ष तक |
प्रोसेसिंग शुल्क | 1% + GST |
आवास फाइनेंस होम लोन इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर :
यदि आप आवास फाइनेंस से लोन लेना चाहते है और जानना चाहते है की होम लोन पर कितना EMI देना होगा। तो आप इस लिंक (EMI Calculator) पर क्लिक करके EMI की जाँच कर सकते है।
- इसके लिए आपको सिर्फ लिंक पर क्लिक करके आवास फाइनेंस की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है,
- उस पेज पर आपको होम लोन कैलकुलेटर मिल जाएगा,
- अभी आपको होम लोन की राशि, इंटरेस्ट रेट्स और लोन की अवधि को चुनना होगा,
- बस इतना करते ही आपके सामने EMI की राशि, कितना इंटरेस्ट लग रहा है सबकुछ दिखाई देगा।
30 लाख के लिए ईएमआई 20 साल के लिए होम लोन कितना होगा?
गृह फाइनेंस होम लोन इंटरेस्ट रेट की तुलना :
किसी भी वित्तीय संस्था से होम लोन लेने से पहले ब्याज दर की तुलना जरूर करना चाहिए, क्यों की इससे मार्किट में होम लोन की सभी ब्याज दरों का पता चलता है, जिससे आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
हमने सभी बैंको की ब्याज दर ली लिस्ट नीचे साँझा किया है, हमे उम्मीद है यह आपके काम आएंगे। ब्याज दर की बैंक के हिसाब से बदलती रहती है, इसलिए बैंको या लोन संस्थानों से ब्याज दर में थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले लोन संस्था से ब्याज दर और अन्य शुल्क के बारे में बात जरूर करें।
बैंकों | फ्लोटिंग दरें | फिक्स्ड दरें |
ऐक्सिस बैंक | 8.60-9.05 | 14 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.60-10.35 | – |
बैंक ऑफ इंडिया | 8.30-10.25 | – |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 8-9.85 | – |
केनरा बैंक | 8.55-10.80 | – |
आईसीआईसीआई बैंक | 8.75-9.85 | – |
इंडियन बैंक | 8.50-9.15 | – |
आईडीबीआई बैंक | 8.4-11.65 | 9.85-10.10 |
कर्नाटक बैंक | 8.67-9.99 | – |
कोटक महिंद्रा बैंक | 8.30-9.10 | – |
पंजाब नेशनल बैंक | 8.60-9.20 | – |
भारतीय स्टेट बैंक | 8.40 – 9.15 | – |
यूको बैंक | 8.75-8.95 | – |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 8.25-9.90 | 11.4 |
आवास वित्त कंपनियां | फ्लोटिंग दरें | फिक्स्ड दरें |
टाटा कैपिटल | 8.6 | – |
पीएनबी हाउसिंग | 8.75- 11.95 | – |
सेंट्रल बैंक आवास | 9.95-11.15 | – |
एचडीएफसी लिमिटेड | 8.20-9.25 | – |
आदित्य बिड़ला हाउसिंग फिन | 8.50-13.50 | – |
बजाज फिनसर्व | 8.30-14.00 | – |
रिलायंस होम फाइनेंस | 9.75-13 | – |
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड | 8.3-10 | 9.75 |
आवास फाइनेंस होम लोन के नियम और शर्तें क्या है?
आवास फाइनेंस होम लोन की नियम और शर्तें लोन की प्रकार के अनुसार होती है। इसलिए सबसे पहले आपको आवास फाइनेंस होम लोन की सभी प्रकारों के बारे में जानना चाहिए।
आवास फाइनेंसर्स होम लोन के प्रकार :
- प्लॉट परचेज एंड हाउस कंस्ट्रक्शन लोन
- होम इम्प्रूवमेंट लोन
- होम लोन बैलेंस ट्रांसफर
1. प्लॉट परचेज एंड हाउस कंस्ट्रक्शन लोन :
- आवास फाइनेंस प्लॉट की खरीद और उस पर घर के निर्माण से संबंधित खर्चों को पूरा करने के लिए यह लोन प्रदान करते हैं।
- लोन चुकौती अवधि की बात करें तो यह सरकारी / पीएसयू / निजी क्षेत्र के नियोजित आवेदकों के लिए 30 वर्ष तक, अन्य नियोजित आवेदकों के लिए 25 वर्ष तक और गैर-नियोजित आवेदकों के लिए 20 वर्ष तक का समय मिलता है।
2. होम इम्प्रूवमेंट लोन :
- अवास फाइनेंस यह लोन घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए प्रदान करता है, जैसे कि एक नया कमरा जोड़ना या घर को नया रूप देना, या मौजूदा घर में कुछ अन्य सुधार करना।
- लोन चुकौती अवधि की बात करें तो यह सरकारी / पीएसयू / निजी क्षेत्र के नियोजित आवेदकों के लिए 30 वर्ष तक, अन्य नियोजित आवेदकों के लिए 25 वर्ष तक और गैर-नियोजित आवेदकों के लिए 20 वर्ष तक का समय मिलता है।
3. होम लोन बैलेंस ट्रांसफर :
- कम ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए, आवास होम फाइनेंस को किसी अन्य बैंक/HFC से मौजूदा होम लोन को ट्रांसफर करने की सुविधा देती है।
- लोन चुकौती अवधि की बात करें तो यह सरकारी / पीएसयू / निजी क्षेत्र के नियोजित आवेदकों के लिए 30 वर्ष तक, अन्य नियोजित आवेदकों के लिए 25 वर्ष तक और गैर-नियोजित आवेदकों के लिए 20 वर्ष तक का समय मिलता है।
आवास फाइनेंसर्स होम लोन के लिए योग्यता शर्तें क्या है?
- आवेदकों को भारत का निवासी होना चाहिए।
- स्व-नियोजित व्यक्तियों और वेतनभोगी कर्मचारियों दोनों के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 65 वर्ष है।
- आवेदक को नियोजित होना चाहिए (सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, निजी क्षेत्र) या स्व-नियोजित होना चाहिए।
- कम से कम 1 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव होना चाहिए।
- किसी व्यवसाय के मामले में, न्यूनतम प्रलेखित आय ₹ 1 लाख प्रति वर्ष होनी चाहिए।
- अच्छा क्रेडिट स्कोर होना चाहिए, 750 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर को अच्छा माना जाता है।
- एक साफ और अच्छा पुनर्भुगतान रिकॉर्ड होना चाहिए।
- आवेदक को क्रेडिट कार्ड भुगतान, वाहन ऋण आदि जैसे अन्य वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए।
चाहे तो आप ऑनलाइन भी आवास फाइनेंस की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके होम लोन योग्यता शर्तें की जांच कर सकते है।
आवास फाइनेंसर्स होम लोन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है?
- विधिवत हस्ताक्षरित फोटोग्राफ के साथ आवेदन पत्र
- पहचान प्रमाण: वैध पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वैध ड्राइविंग लाइसेंस
- निवास प्रमाण पत्र : वैध पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वैध ड्राइविंग लाइसेंस
- संपत्ति के दस्तावेज जैसे : आवंटन पत्र/विक्रेता के समझौते की प्रति, बिल्डर/डेवलपर को किए गए भुगतान की रसीद
- प्रसंस्करण शुल्क चेक
नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए :
- आय का प्रमाण के लिए सैलरी स्लिप या फॉर्म 16
- नकद वेतन पाने वाले आवेदकों को वेतन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- ड्राइविंग लाइसेंस
गैर-नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए :
- गैर– नौकरीपेशा लोगों को पिछले 3 वर्षों के फाइनेंशियल स्टेटमेंट/इनकम टैक्स रिटर्न देना होगा।
- वर्तमान व्यवसाय का प्रमाण
आवास फाइनेंस होम लोन आवेदन कैसे करें?
आवेदन की बात करे तो आप आवास फाइनेंस होम लोन का आवेदन ऑफलाइन ब्रांच में विजिट करके और ऑनलाइन वेबसाइट या प्ले स्टोर से आवास फाइनेंस ऐप डाउनलोड करके कर सकते है।
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप आवास फाइनेंस की किसी भी नजदीकी ब्रांच में विजिट कर सकते है। बाकि की जानकारी ब्रांच मैनेजर से बात करके होम लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
यदि आपके नजदीक में आवास फाइनेंस की ब्रांच नहीं है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप आवास फाइनेंस की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके या प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते है।
आवास फाइनेंस होम लोन वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको आवास फाइनेंस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको मेनूबार में “Loan Product” मेनू दिखाई देगा।
- Loan Product मेनू में आपको बहुत सारे होम लोन का विकल्प दिखाई देगा।
- आप जिस भी होम लोन के लिए आवेदन करना चाहते है उसपर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद “Apply Now” पर क्लिक करना है।
- अभी आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, जिसपर आपको कुछ बेसिक डिटेल्स को दर्ज करके अपने मोबाइल नंबर से वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद, एक आवास फाइनेंस अधिकारी आपसे संपर्क करेगा और लोन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
महिलाओं के लिए होम लोन आसान चरणों में
आवास फाइनेंस कस्टमर केयर नंबर :
आवास फाइनेंस से जुड़े किसी भी समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए नंबर पर कांटेक्ट कर सकते है :
- कॉल करें: 1800-20-888-20 (टोल फ्री)
- ग्राहक सेवा : 0141-6618888
- संदेश : एसएमएस ‘GHAR’ लिखकर 56677 पर भेजें
- व्हाट्सएप: 91166-32180
- ईमेल : [email protected]
- कॉर्पोरेट कार्यालय: 201-202, 2nd Floor, Southend Square, Mansarover Industrial Area, Jaipur-302020
आवास फाइनेंस की अधिक जानकारी और संपर्क करने के लिए इस लिंक पर विजिट करें : Contact Aavas
FAQ – सवाल जवाब
Q. हाउसिंग लोन पर कितना ब्याज लगता है?
8.20% से शुरू होकर 14% तक हाउसिंग लोन पर ब्याज लग सकता है।
Q. 10 लाख के होम लोन पर कितना ब्याज लगता है?
ब्याज दर की बात करे तो, यह हर एक व्यक्ति के लिए अलग अलग होता है। ब्याज दर व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर, क्रेडिट हिस्ट्री, चुकौती अवधि और आय पर निर्भर करता है। इसके लिए आप होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है।
यह भी पढ़े :